भारत सरकार के र्स्टाटअप इण्डिया-स्टैंडअप इण्डिया कार्यक्रमों से फायदा उठाएं - केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन तिवारी

  • केन्द्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने आज एनजीओ समेत सामाजिक संगठनों का विज्ञान को प्रयोगशाला से जनता तक पहुंचाने में मदद देने का आह्वान किया। कोलकाता में पांचवें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत ने आज अग्रणी स्थान बना लिया है। उन्होंने देश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका को अहम बताया।

  • चार दिन का वार्षिक विज्ञान महोत्सव कोलकाता में 5 नवंबर से 8 नवंबर, 2019 के बीच आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उन्नत समावेश की नीति बनाना है। इस वर्ष के महोत्सव का विषय है आरआईएसईएन-इण्डिया-अनुसंधान नवाचार और राष्ट्र का वैज्ञानिक सशक्तिकरण ।

  • राष्ट्रीय र्स्टाटअप सम्मेलन एवं एक्सपो को संबोधित करते हुए डॉ हर्ष वर्धन ने देश के युवा प्रतिभावान बुद्धिजीवियों को प्रेरित किया कि वे भारत सरकार के र्स्टाटअप इण्डिया-स्टैंडअप इण्डिया कार्यक्रमों से फायदा उठाएं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पक्का विश्वास है कि देश के युवा नए उपक्रम शुरू करने और देश के विकास में भागीदार बनने के लिए इन दो स्कीमों से फायदा उठाएंगे।